द एचडी न्यूज डेस्क: आज बिहार विधान सभा में बजट पेश होने वाला है। इसको लेकर सरकार का क्या कदम होगा इस पर सभी की नज़रे टिकी है। गरीबों,नौजवानों और किसानों के हित में कितना क्या आता है, आज उसकी सुचना सरकार द्वारा जाहिर की जाएगी। भाजपा नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल द्वारा मीडिया से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की यह बजट सूक्ष्म रूप से जनता की भलाई के लिए होगा। यह 13 करोड़ बिहारवासियों के हित में होगा। यह गरीब, नौज़वान, किसान सभी के उन्नति का बजट है। यह प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने वाले बजट है। बचौल ने कहा की यह किसानों के आय को दोगुना करने वाला बजट है, और युवाओं को रोजगार दिलाने में भी सफल रहेगा। आने वाला बजट बिहारवासियों की खुशहाली के लिए होगा।
विपक्ष पर भी साधा निशाना
उन्होंने विपक्ष पर भी पलटवार किया और कहा की जब तक विपक्ष ने राज्य में शासन किया था, यह बीमारू और पिछड़े वर्ग की राज्य की श्रेणी में आता था। किन्तु अब हालात बदले है और हमारा बिहार एक विकसित राज्य है। यहाँ हर तरह की व्यवस्था उपलब्ध है। बचौल ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद का धन्यवाद भी किया। साथ ही विपक्ष से आग्रह किया की यह हंगामा करने का मौका नहीं बल्कि बहस करने का मौका है। उन्हें भी शासन करने का मौका दिया गया था किन्तु वह जनता की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए।
उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने पहले ही ठोका जीत का दावा
बचौल ने कहा की उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव का परिणाम भाजपा के हित में होगा। भाजपा को पुनः तीन सौ से भी अधिक सीट आएगी। 80 प्रतिशत परिणाम भाजपा के हित में होगा और 20 प्रतिशत परिणाम अखिलेश यादव के हित में होगा। 10 तारिख को यह बात सत्य साबित होगी।
– अनामिका की रिपोर्ट