PATNA : कैबिनेट में पास हुए नए शिक्षक नियमावली को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है। बता दें कि ,विजय सिन्हा ने साफतौर पर कहा कि , नियमावली 2023 में कुठाराघात है। साथ ही Ctet और btet परीक्षा पास करने से कोई फायदा नही है। स्थायी बहाली की बात कर रहे है,पहले भी कहा था कि ,बच्चो के साथ ठगी का काम किया गया है।
इसके साथ ही विजय सिन्हा ने महागठबंधन पर हमला करते हुए बोले कि , कहाँ गया बहाली ,नौ महीने से ज्यादा हो गया है। रोस्टर क्लियर करने के नाम पर समय को बिताया जाएगा और फिर चुनाव आ जायेगा। विद्यालय के अंदर अब दो शिक्षक होंगे। आपकी नीति और नियत साफ नही है। महागठबंधन सिर्फ ठगने के लिए नियम लायी है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट