PATNA: बिहार में बिहटा अपहरण मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। सूबे में सियासत तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष आमने सामने है। विपक्ष लगातार जंगलराज की बात कह रहा है। ऐसे में बिहटा के कन्हौली में श्रीरामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक राज किशोर पंडित के पुत्र तुषार कुमार अपहरण और उसके उपरांत 40लाख रुपए की फिरौती की घटना के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने पीड़ित परिवार से जाकर मुलाकात की।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद मौके पर मौजूद लोगों की उपस्थिति में पटना पश्चिमी के सिटी एसपी और दानापुर के एएसपी से फोन पर बात कर इस मामले का जल्द पटाक्षेप करने को कहा।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद के साथ पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार, उप मुखिया श्याम प्रकाश, पैनाल मंडल अध्यक्ष कुमुद मिश्रा, मनेर ग्रामीण मंडल भाजपा उपाध्यक्ष मयंक कुमार, पैनाल मंडल भाजपा उपाध्यक्ष धनंजय उपाध्याय, सरपंच अजय कुमार सिन्हा, शिक्षक नेता आनंद मिश्रा, लालबाबू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे।
बिहटा से रजत राज की रिपोर्ट