जमशेदपुर : पटमदा क्षेत्र के विड़रा स्थित करुणा सिंधु सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा जमशेदपुर महानगर की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी मुचीराम बाउरी ने की. आज के इस सफल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो जी थे.
कार्यसमिति बैठक में जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के साथ-साथ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही. जिसमें प्रदेश प्रभारी अजय मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शम्भू चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री अजय दूबे और कोल्हान प्रभारी बबलू प्रसाद जैसे गणमान्य लोग शामिल हुए और किसान हित मे अपने विचारों से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराया.

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, महामंत्री दीपू शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बिनोद सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज सिंह एवं अमन मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. नंदन पांडेय एवं रितेश जैन, जिला प्रवक्ता आकाश सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण, जिला के अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण, जिला कार्यसमिति के सदस्यगण, विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री इत्यादि का भरपूर योगदान रहा.
