RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर भाजपा का झारखंड सचिव घेराव कार्यक्रम शुरू होगा। इसके साथ ही रांची पुलिस- प्रशासन का पूरी तरह से अलर्ट थी।लेकिन कार्यकर्ताओं की तरफ से बोतल ,पत्थर फेंके जाने के बाद लाठीचार्ज शुरू कर दी गई है। बता दें कि ,रांची में सचिवालय का घेराव करने बीजेपी कार्यकर्ता नेता प्रदेशभर से पहुंचे है।
वहीं आपको बता दें कि ,रांची पुलिस- प्रशासन का प्रयास था कि ,राज्यभर से जुटे भाजपा समर्थकों काे धुर्वा प्रभात तारा मैदान में ही रोक दिया जाए। इसके लिए मैदान के चाराें ओर करीब 500 अतिरिक्त जवानाें काे तैनात किया गया था। इसके साथ ही भाजपा समर्थकों के कार्यक्रम के दाैरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हाे।
इसके लिए शहर में भी 20 इंस्पेक्टर और 250 दाराेगा के अलावा 1500 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया था। लेकिन हंगामा को देखते हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी गई।वहीं मौके पर बीजेपी सांसद संजय सेठ के साथ साथ समीर उरांव को भी हिरासत में ले लिया गया है।
रांची से गौरी रानी का रिपोर्ट