GIRIDIH: गिरिडीह जिले में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिले के तिसरी प्रखण्ड के खटपोंक पंचायत के दलपतडीह सामुदायिक भवन में भाजपा परिवार के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तिसरी भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मोदी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुना गया। इस मौके पर मिठाई भी एक दूसरे को खिलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मण मोदी, मुखिया जानकी यादव, भागीरथ रविदास, भोला बर्नवाल, मुरली बर्नवाल, उदय राय, अनिल रविदास, प्रकाश यादव, अशोक बर्नवाल, सहित अन्य लोग शामिल होकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुना गया ।
इस मौके पर पीएम मोदी की योजनाओं का भी जिक्र किया गया। जो पूरे देश में जन जन के लिेए चलाया जा रहा है। तिसरी भाजपा परिवार की तरफ से यह संकल्प लिया गया कि पीएम को 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एक बार फिर जनता चुने इसके लिए प्रयास अभी से शुरू किया जाए।
गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोर्ट