BANKA: बांका के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में सूबे के लघु जल संसाधन मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक जयंत राज कुशवाहा के आगमन पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-माला एवं बुके देकर स्वागत किया।
अमरपुर सीमा पर प्रवेश करने पर भरको में पंचायत के मुखिया दिवाकर झा शाहपुर चौक पर मुखिया सदानंद मंडल, शोभानपुर में मुखिया मुन्नी देवी की अगुआई में फूल-माला देकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री का इंग्लिश गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पार्टी कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया।
मंत्री ने कहा कि कम बर्षा के कारण बांका जिला सहित अन्य कई जिला में धान रोपनी का कार्य प्रभावित हुआ है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भी नजर बनाये हुए मुख्यमंत्री स्वयं हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिये हैं। सरकार हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है। लघु जल संसाधन विभाग द्वारा हर खेत पानी पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है।
बांका में लगभग एक दर्जन सरकारी नलकुप है। सभी को दुरस्त किया जायेगा इसके अलावा सभी सिंचाई स्त्रोतों का उन्नीयकरण कर पुनर्जीवित किया जायेगा। साथ ही निजी नलकुप के लिए सरकार अनुदान भी देगी। ताकि किसान को सिंचाई की समस्या से जुझना नहीं पडे। उन्होंने बताया कि अमरपुर शहर के चंसार पोखर की स्वीकृति दिया है।
चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया की जायेगी। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रशांत कापरी, प्रकाश चौधरी, गणेश लाल दास, उदय सिंह, मुखिया सुभाष दास, आनंदी दास, सीताराम पंजियारा, सुब्बु भगत, घनश्याम भगत, शिव प्रसाद मंडल, जनार्दन मांझी सहित काफी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
बांका से न्यूज रिपोर्टर दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट