Patna: हिमाचल प्रदेश से बिहार के लिए मनहूस खबर आई है। बिहार सरकार के संयुक्त सचिव जीतेन्द्र प्रसाद साह की हिमाचल प्रदेश में ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरने के कारण मौत हो गई। बिहार से हिमाचल प्रदेश यात्रा पर अधिकारियों की टीम गई थी। बिहार सरकार के आधे दर्जन अधिकारी टीम में शामिल थे। ट्रैकिंग के दौरान संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी खाई में गिर गए और उनकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि जितेंद्र कुमार साह बिहार के गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव थे। 25 जून को हिमाचल प्रदेश के जाखा के निकट ट्रैकिंग करने के दौरान असंतुलित को दिए और फिर खाई में गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई और फिर घटनास्थल पर उनकी मृत्यु हो गई। उनके मृत शरीर को एनडीआरएफ द्वारा निकाला गया।
ट्रैकिंग में कुल 5 सदस्य शरीक थे। गन्ना विकास विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राम भगवान, पशुपालन विभाग के डॉ रमेश टीम में शामिल थे।