PATNA : बिहार के नए राज्यपाल आर विश्वनाथ अर्लेकर आज सुबह 9.45 बजे दिल्ली से पटना पहुंच चुके है। जिनके स्वागत में एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ – साथ तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे है। आपको बता दें कि 12:30 बजे ,नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
इसके साथ ही इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, विप के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी मौजूद रहेंगे।बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कई नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। कई राज्यों के राज्यपालों को आज बदला गया है और कई में फेरबदल देखने को मिला है। फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के नए राज्यपाल बने हैं।
आपको बता दें कि ,राजेंद्र आर्लेकर गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री और गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।उन्होंने तीन साल तक स्पीकर के रूप में अपनी भूमिका निभाई। फिर 2015 में कैबिनेट में फेरबदल के दौरान उन्हें गोवा का पर्यावरण और वन मंत्री नियुक्त किया गया।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट