KAIMUR : कैमूर पुलिस ने अपरहण युवती 72 घंटे के अंदर महाराष्ट्र से बरामद कर लिया हैं। दरसरल मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। जहां कैमूर आरक्षी अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के आदेशानुसार रामपुर प्रखंड के करमचट पुलिस ने प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।उक्त मामला कैमूर जिलें की है जहां करमचट थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव युवती के परिजनों ने 7 जनवरी को करमचट थानें में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके उपरांत करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने प्रशासनिक टीम गठित कर अनुसंधान शुरूकर दिया था।
जहां अनुसंधान के क्रम में पता चला कि तेंदुआ गांव के ही ददन शर्मा के पुत्र आरोपी दिलीप कुमार शर्मा ने पीड़ित युवती को शादी का झांसा देकर भगाया था। इसी क्रम में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देशानुसार करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने डीआईओ टीम गठित कर अनुसंधान जारी किए, जहां आरोपी युवक का मोबाईल नंबर के लोकेशन से महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर के वाड़ी का लोकेशन ट्रेस कर जांच में जुट गई थी।
जिसके उपरांत संजय कुमार सिंह ने प्रशासनिक टीम गठित कर महाराष्ट्र के नागपुर शहर के वाड़ी से पीड़ित युवती को बरामद कर लिया हैं। आरोपी युवक को नागपुर पुलिस ने माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायालय के आदेशानुसार सकुशल बरामद लड़की व अभियुक्त लड़के को 86 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कैमूर के करमचट पुलिस को दिया गया। वहीं करमचट थानाध्यक्ष ने अभियुक्त लड़के पर धारा 366/A के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई है।
कैमूर से अमित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट