केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने 11880 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगले चरण शारीरिक परीक्षा के लिए पद से 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। केंद्रीय चयन पर्षद के मुताबिक शारीरिक परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 58264 है। बताया जा रहा है कि शारीरिक परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी। लिखित परीक्षा 12 जनवरी और 8 मार्च को आयोजित हुई थी। लिखित परीक्षा फाइनल मेरिट लिस्ट का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता में तीन स्पर्धाओं – दौड़, ऊंची कूद, और गोला फेंक में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनेगी। लिखित परीक्षा के प्राप्तांक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। 11880 पदों के लिए 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। एक पद पर 110 लोगों की दावेदारी थी।
