बिहार मौसम अपडेट: बिहार इस समय भीषण शीतलहर कि चपेट में है। पूरे प्रदेश में ठंड के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिक ए.के. सत्तर के अनुसार 14 जनवरी उत्तर बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। वहीं हवा कि गति 7.9 कि०मी०/घंटा रिकॉर्ड हुआ हैं। सर्दी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ठंड को देखते हुए विभिन्न जिलों में सरकारी और निजी स्कूल 16 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। इस बीच, मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को अगले सप्ताह तक घर से निकलने से मना कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसे देखते हुए लोगों को ठंड से बचने और सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक उत्तर, पश्चिम और पूर्वी बिहार के इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कोहरे के कारण अगले तीन दिनों तक सूरज नहीं दिखेगा। पछुआ हवा के कारण रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह घर से न निकलने की सलाह दी गई है।