PATNA: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे दिवंगत नेता रमई राम के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंगल पांडेय ने शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से मृतक आत्मा की शांति प्रदान के लिए प्रार्थना की है। साथ ही कहा कि उनका निधन बिहार की राजनीतिक व सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
आपको बता दें कि बड़ी खबर राजनीति जगत से हैं जहां पूर्व मंत्री रमई राम का निधन हो गया है। रमई राम का निधन पटना के मेदांता अस्पताल में हुआ है। वे कई दिन से यहां भर्ती थे।
रमई राम मुजफ्फरपुर के बोचहा से कई बार विधायक चुने गए थे और वे लालू और नीतीश दोनो सरकार में मंत्री पद संभाला था। हाल ही में बोचहां विधानसभा के उपचुनाव में उनकी
बेटी वीआईपी पार्टी से प्रत्याशी बनी थी। रमई राम के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट