PATNA: जेडीयू पार्टी कार्यालय में आज जनता के समस्याओं को सुनने के लिए बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल मौजूद रही। विभाग के साथ साथ पार्टी की समस्या से रू-ब-रू हुई। जन समस्या के निपटारे के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बिहार की राजनीतिक हालात पर खुलकर बातचीत की।
बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने संवाददाता के पूछे गए सवाल का जबाव देते हुए बिहार में दिल्ली से कौन आ रहा है, कौन जा रहा है, उससे कोई मतलब नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के हमारे मुखिया हैं। उनके नेतृत्व में काम हो रहा है।
विशेष राज्य की दर्जा की बात हम लोग कब से कह रहे हैं। कोई उम्मीद लगा कर बैठा है और उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। सरकार केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने लगी। सत्ता से अलग होने के बाद भाजपा पूरी तरह बिहार के विकास में बाधा बनी हुई है।
वहीं शीला मंडल ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह भी कहा है कि देश में सिर्फ बीजेपी संप्रदायिक करना जानती है। भाजपा को यदि काम करना ही है तो रोजगार दे। बेरोजगार लोगों को रोजगार दे। महंगाई कम करें । जो वादा 20214 और 2019 में किया गया था उस वायदे को पूरा करे केन्द्र सरकार।
हमारे मुख्यमंत्री विपक्षी एकता को एकजुट करने में जुटे हैं। जो देश में चल रहा है उसे बदलने की जरूरत है। एक बदलाव की लहर दौड़ चुकी है। लगभग सभी विपक्षी पार्टियों से बातचीत हो गई है। एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना है भाजपा को बाहर करना है।
पटना सें संजय कुमार की रिपोर्ट