PATNA : बिहार को उपचुनाव में मिले नतीजों के बाद बोले विजय बाबू, मोकामा में छोटे सरकार अनंत बाबू जीते हैं, सरकार नहीं जीती है.
बिहार में उपचुनाव के नतीजों के बाद बयानों का दौर शुरू हो गया है। चुनाव परिणाम के हर राउंड के साथ बिहार की राजनीति चरम होती जा रही है। मोकामा में राजद की जीत पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ” भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनाधार आया है। गोपालगंज में हमारी जीत हुई है और मोकामा में भी भाजपा के पक्ष में जनता का जनादेश आया है। वहां भी सरकार हारी है वहां छोटे सरकार अनंत बाबू जीते हैं, सरकार नहीं जीती है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 37000 वोट से हारे थे।
महागठबंधन के सात दलों के नेता दम खम लगाए हुए थे। मोकामा में 16 हजार का मार्जिन है। इसलिए बीजेपी को जनता ने दोनों जगह जनादेश दिया है। गोपालगंज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का गढ़ माना जाता है। तेजस्वी यादव का घर है। राजद अपने घर में हारी है। वहीं मोकामा में 63000 वोट बीजेपी को मिला है। यह जनादेश जीत के रास्ते को प्रशस्त करता है। गोपालगंज की जीत ने सरकार का कसर निकाल दिया है। यही होता है बीजेपी का असर।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश और सरकारी तंत्र के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि गोपालगंज में सरकारी तंत्र का खूब दुरुपयोग किया गया। मोकामा में भी सरकारी तंत्र का खेल खेला गया। मुख्यमंत्री आवास से सीएम एक-एक मुखिया को फोन करके जीताने की बात कर रहे थे। कोशिश कर रहे थे। सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा था। प्रशासन की तरफ से दहशत फैलाया गया। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मोकामा की जनता को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। मोकामा, गोपालगंज की जनता ने बता दिया कि आज भी लोगों का विश्वास पीएम मोदी पर है. 2024-25 में जनता जीत का मुहर लगाएगी।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट