पटना : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. शुक्रवार को एक साथ 618 नए मरीज मिले. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,42,152 हो गई है. राजधानी पटना में 203 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 5,225 हो गई है.

आपको बता दें कि विगत 24 घंटे में कुल 1,24,628 टेस्ट सैंपल की जांच हुई है. अबतक कुल 2,35,614 मरीज ठीक हुए हैं. वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 5,225 है. बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 97.30 है. राज्य में अबतक 1,312 लोगों की मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अररिया आठ, अरवल तीन, औरंगाबाद छह, बांका 14, बेगूसराय चार, भागलपुर 20 भोजपुर तीन, बक्सर दो, दरभंगा 10, पूर्वी चंपारण 14, गया 26, गोपालगंज 59, जमुई सात, जहानाबाद 25, कटिहार 18, खगड़िया दो, किशनगंज आठ, लखीसराय सात, मधेपुरा छह, मधुबनी सात, मुंगेर चार, मुजफ्फरपुर 18, नालंदा 21, नवादा 20, पटना 203, पूर्णिया 22, रोहतास छह, सहरसा 14, समस्तीपुर 13, सारण आठ, शेखपुरा एक, शिवहर छह, सीतामढ़ी चार, सीवान 10, सुपौल चार, वैशाली 14 और पश्चिमी चंपारण में एक मरीज मिले हैं.


