पटना : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. रविवार को एक साथ 359 नए मरीज मिले. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,56,778 हो गई है. राजधानी पटना में 172 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
आपको बता दें कि विगत 24 घंटे में कुल 1,00,487 टेस्ट सैंपल की जांच हुई है. अबतक कुल 2,51,266 मरीज ठीक हुए हैं. वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 4,077 है. बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 97.85 है. सूबे में अबतक कोरोना से 1,434 लोगों की मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को अरवल चार, औरंगबाद पांच, बांका तीन, बेगूसराय 18, भागलपुर तीन, भोजपुर आठ, बक्सर छह, दरभंगा सात, पूर्वी चंपारण एक, गया 11, जहानाबाद सात, कैमूर दो, कटिहार एक, खगड़िया चार, किशनगंज दो, लखीसराय चार, मधेपुरा दो, मधुबनी नौ, मुजफ्फरपुर 11, नालंदा आठ, पटना 172, पूर्णिया पांच, रोहतास 12, सहरसा 18, समस्तीपुर तीन, सारण आठ, सीतामढ़ी तीन, सीवान 12, सुपौल दो, वैशाली पांच और पश्चिम चंपारण में तीन मरीज मिले हैं.
