PATNA: केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्षो के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर 14 दिवसीय कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। आगामी 01 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले एक पखवाड़े के इस आयोजन की तैयारियों के लिए प्रदेश कायार्लय में भाजपा के तीनो संगठनात्मक जिलों पटना महानगर, पटना ग्रामीण तथा बाढ़ जिले की समन्वित बैठक की गयी। आगामी 30 मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा दिल्ली से सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
इसके अगले दिन 31 मई को बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल कटिहार से बिहार में कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। भाजपा उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की बिहार में पिछले 17 वर्षों से एनडीए की सरकार है, इसीलिये केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर बिहार की भूमिका और भी ज्यादा बढ़ जाती है। केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित सरकार है।
प्रशासनिक जिला होने के कारण पटना महानगर के अलावे पटना ग्रामीण और बाढ़ में भी कार्यक्रम होना तय है। पिछले आठ वर्षों में जो व्यापक बदलाव केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये गए है उनकी पुनरावृत्ति, देश, प्रदेश और जिले स्तर पर किये गए कार्यो की आकलन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोंगो के बीच में ले जाए।
उन्होंने एक पखवाड़े के इस प्रस्तावित कार्यक्रम ‘सेवा सुशासन और गरीब कल्याण’ को त्योहार की तरह मनाने की अपील की। पटना में पांच हजार किसानों की संकल्प सभा की शुरुआत बिहार विधानसभा के सामने शहीद स्मारक से पैदल यात्रा करते हुए पीएम धन्यवाद यात्रा गांधी मैदान स्थित गांधीजी की मूर्ति के पास किसान सम्मान योजना के लाभार्थी किसानों के द्वारा आभार सभा सह प्रदर्शनी पर खत्म होगी। इसी तरह महिलाओं के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति तथा युवाओं को समर्पित प्रत्येक दिन समाज के सभी वर्गों के लिए एक कार्यक्रम होना तय है।
भाजयुमो के द्वारा बाइक रैली भी प्रस्तावित है जिसे भाजपा ने विकास तीर्थ बाईक रैली का नाम दिया है। दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम से पहले समीक्षा बैठक कर सुनियोजित योजना बनाकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने आगे बताया की कोरोना काल मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो के बीच जो काम किया है उसके साथ ही ,पिछले आठ वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यो का लोगो के बीच विश्लेषण कर इसे त्योहार की तरह मनाए।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने पदाधिकारियों को गरीब कल्याण के लिए केंद्र पोषित योजनाओं के लाभार्थियों के घर तक जाने के भी निर्देश दिए है। लाभार्थियों के घर मिलने के लिए प्रत्येक पन्ना प्रमुख को पांच घरों में, बूथ कमिटी के प्रमुख 11 घरों में तथा शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी को 21 घर, जिले के सभी पदाधिकारियों को 75 घरों तो प्रदेश पदाधिकारियों को 175 घरों में जाने का लक्ष्य दिया गया है।
इस बैठक को भाजपा प्रदेश मंत्री अमृता भूषण ने कार्यकर्ताओं से 14 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से पार्टी को 75 घंटे देने की अपील की। इस बैठक को पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक, पटना ग्रामीण अध्यक्ष आशुतोष तथा बाढ़ के जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने भी किया, बैठक में धन्यवाद ज्ञापन पटना ग्रामीण जिला प्रभारी अचल सिन्हा ने किया।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट