PATNA : बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी प्रदेश ,अध्यक्ष बनने के बाद पहली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किये है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को श्रीमदभागवत गीता की प्रति भेंट की। साथ – साथ इस मुलाकात के बाद लोगों का कहना है कि ,मोदी ने दे दी बिहार की जीत का बड़ा मंत्र ,अब तो बिहार में बीजेपी का जीत तय है।
वहीं कल नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी प्रदेश का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। बता दें अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और तमाम भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट