PATNA: पार्टी में पद दिए जाने पर भी बिहार में सियासत शूरू हो जाती है। जी हां मामला लोजपा के दो गुट से जुड़ा है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के प्रवक्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरोप चिराग पासवान के चाचा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पर लगाया गया है। पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से सांसद प्रिंस राज ने आज सुनील सिन्हा को पार्टी का मीडिया प्रभारी बनाने के साथ पार्टी का प्रवक्ता बनाया है।
जिसके बाद चंदन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुनील सिन्हा को यह पद पैसे के दम पर दिया गया है। पार्टी के अंदर पैसे का खेल चल रहा है। पैसे के दम पर पद का ऑफर दिया जा रहा है। पार्टी का न तो आधार है औोर न ही नेताओं का जनाधार। कार्यकर्ताओं का भी कोई सम्मान नहीं है। इसके साथ ही पार्टी के प्रवक्ता चंदन सिंह ने सुनिल सिन्हा पर यह भी आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ पटना के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामला दर्ज है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट