PATNA: जनता दल यूनाईटेड के दोबारा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि अधिवेशन में 2024 को लेकर के रणनीति बन रही है।
नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एक करने में लगे हैं और आगे भी यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का स्नेह है, प्यार है, जो हमें मिला है वह अद्भुत है। उनका हमसे संबंध 1986 से है।
आगे उन्होंने कहा कि नीतीश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों को केंद्र सरकार अडॉप्ट करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका समूह बनाकर एक करोड़ बीस लाख महिलाओं का रोजगार सृजन किया है।
जबकि भाजपा से अलग होते ही भाजपा ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। केन्द्र ने अपनी हिस्सेदारी कम कर दी।
ललन सिंह ने भाजपा पर बड़ा और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में सरकार सभी संस्थानों का दुरुपयोग करती है। तभी भाजपा चुनाव जीत रही है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट