पटना ब्यूरो
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि संकट के इस काल में लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। उन्होंने यह बात गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश के लोगों के नाम अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं हैं। इस वक्त दुनिया संकट में है। लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। मानवता की सेवा करने वाले बुद्ध के सच्चे अनुयायी हैं। यह वक्त लोगों को मदद करने का है। इस वक्त में हमें दूसरों की भी मदद करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म मन से ही होता है। अभी सेवा में लगे लोग अभिनंदन के हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि अभी मानवता को कठिन वक्त से निकालना है। भगवान बुद्ध ने भारत की संस्कृति और परंपरा को बहुत समृद्ध किया है। हेल्थ वर्क्स के लिए प्रार्थना सप्ताह है। भगवान बुद्ध की सीख प्रासंगिक है। आज भारत विश्व हित में काम कर रहा है। सभी के सामूहिक प्रयास से विपदा हटेगी। उन्होंने कहा कि बुद्ध केवल नाम है यह एक विचार है। बुद्ध त्याग और तपस्या की सेवा, सेवा और समर्पण का पर्याय है। भगवान बुद्ध का एक एक वचन, उपदेश मानवता की सेवा में भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।