पटना ब्यूरो
पीएम मोदी ने कोरोना संकट के बीच 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया है। ये संख्या देश की जीडीपी का दस प्रतिशत है। उन्होंने यह घोषणा मंगलवार की रात देश के नाम संबोधन में कही। उन्होंने यह भी कहा कि ये पैकेज देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। पैकेज को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत दिया गया है। पैकेज से श्रमिकों, किसानों छोटे उद्योंगों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस पैकेज से देश के विभिन्न वर्गों को राहत मिलेगी।
पीएम ने कहा कि कोरोना को लेकर उन्होंने कहा कि यह संकट इतना बड़ा है कि बड़ी से बड़ी व्यवस्था हिल गयी। हम बोल्ड रिफॉर्म के साथ आगे बढ़ेंगे। संकट के वक्त में लोकल ने ही साथ दिया है। हमें लोकल को अपना जीवनमंत्र बनाना है। जो ग्लोबल ब्रांड हैं, वह भी कभी लोकल ही थे। लोगों के प्रचार प्रसार से वह प्रोडक्ट लोकल से ग्लोबल बन गये। कोराेना से बचने के लिए देश में जारी लॉकडाउन के मसले पर पीएम ने कहा कि साइंटिस्टों का कहना है कि कोरोना लंबे वक्त तक साथ रह सकता है लेकिन लॉकडाउन का चौथा चरण नये नियम वाला है। राज्यों के सुझाव के आधार पर लॉकडाउन से जुड़ी जानकारी 18 मई से पहले दे दी जायेगी।