पटना ब्यूरो
नयी दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 52,952 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 35,902 एक्टिव केस हैं। 15,266 लोग ठीक हो गए हैं। 1783 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में 16,758 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 3094 लोग ठीक हो गए हैं और 651 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं गुजरात में 6625 मामले सामने आ गए हैं। इनमें 1500 लोग ठीक हो गए हैं और 396 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में 5532 मामले सामने आए हैं। 1542 लोग ठीक हो गए हैं और 65 लोगों की मौत हो गई है।