NATIONAL – आज भारत के लिए बड़ा दिन है साथ ही आज भारतीय महिलाओं एवं संथाल समुदाय के लिए बहुत ही बड़ा दिन है इसके पीछे का कारण द्रौपदी मुर्मू जी है जो आज सुबह 10:15 पर संसद के केंद्रीय कक्ष में पहुंचेंगी और जहां पर राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगी । शपथ ग्रहण करते ही द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बन जाएंगी। यह भारतीय महिलाओं एवं संथाल समुदाय के लिए बड़े ही गर्व की बात है। द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति एवं पहली आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति होंगी।
द्रौपदी मुर्मू को लेकर नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि द्रौपदी मुर्मू का जीवन उनके शुरुआती संघर्ष उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है वह हमारे नागरिकों को विशेष रुप से गरीबों दलितों और हाशिए पर रह गए लोगों के लिए आशा की किरण के रूप में उभरी है।