PATNA: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देश के राष्ट्रपति चुनाव से है जहां द्रौपदी मुर्मू ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेगी द्रौपदी मुर्मू। तीसरे राउंड में ही जीत गई द्रौपदी मुर्मू। मुर्मू का वोट वैल्यू 5,77,777 जबकि यशवंत सिन्हा का वोट वैल्यू 2,61,062 मिला। देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई द्रौपदी मुर्मू। देश भर से बधाई के साथ जश्न का माहौल है।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पहली आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी कुशल राजनीतिक क्षमता व सोच ने उन्हें इस सर्वोच्च पद तक पहुंचाया है।
उनकी जीत आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात है। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा समाज के प्रति अपनी सकारात्मक सोच रखकर सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ती रहीं। मंगल पांडेय ने उनकी जीत पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के माननीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के फैसले से श्रीमती मुर्मू की भारी मतों से जीत हुई।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट