PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर अपराध जगत से है। बिहार में बिंदु सिंह का नाम अच्छे अच्छों के पसीने छुटने लगते है। कुख्यात बिंदु सिंह की पीएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बिंदु सिंह को इलाज के लिेए बेऊर जेल से पीएमसीएच लाया गया था। बिंदु सिंह कैंसर समेत कई गंभीर बीमरी से जूझ रहा था। जिसे इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां बिंदु सिंह की मौत हो गई।
बिंदु सिंह पर कई अपराधिक मामले हैं दर्ज है। आतंक का पर्याय कुख्यात बिन्दू सिंह बेऊर जेल से ही अपना सम्राज्य चलाया करता था। पिछले कई वर्षों से पटना के बेऊर जेल में बंद बिंदू सिंह जेल से ही अपना नेटवर्क बिहार और झारखंड में फैला रखा था।
बिन्दू सिंह 1987 से जेल में बंद हैं। पहले बांकीपुर और बाद में बेऊर जेल में बिंदु सिंह को रखा गया। बिन्दू सिंह पर हत्या, अपहरण सहित कई अपराध के मामले दर्ज था।
पटना से क्राईम रिपोर्टर अन्नू प्रकाश की रिपोर्ट