PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटना के जक्कनपुर में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग होने की खबर है। जक्कनपुर के करबिगहिया में दो गुटों में जमकर फायरिंग की घटना में एक युवक को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि जिस युवक को गोली लगी है वह किराना का होलसेलर दुकान चलाता है।
घायल युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर जक्कनपुर थाने की पुलिस पहुंच चुकी है। इसके साथ ही आसपास की पुलिस को भी बुलाया गया है। गोलीबारी की इस घटना से करबिगहिया में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। पटना के पारस अस्पताल में भेजा गया।
ट्रैफिक व्यवस्था पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की माने तो दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी जिसमें चार लोग घायल हैं।
पुलिस घायलों को अस्पताल ले जा रही है। बुलेट पर सवार अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। जिसे जक्कनपुर थाने की पुलिस ने पकड़ लिया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
पटना से अजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट