PATNA: पटना के दानापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नाव पलटने से 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मामला दानापुर के मनेर के महावीर टोला सोन नदी की बताई जा रही है। हाससे से पहले नाव पर कुल 15 लोग सवार थे। जिसमें 9 लोग तैरकर बाहर निकल गए। वहीं सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
दानापुर के मनेर के महावीर टोला सोन नदी में नाव डूबी नाव की खबर सुनते ही स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
सर्च अभियान में एनडीआरएफ के गोताखोरों को भी लगाया गया है। लापता लोगों की छनबीन तेजी से की जा रही है। जिसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। फिलहाल अब इस पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई है।
दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट