PATNA: बिहार ही नहीं देश की राजनीति की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जेडीयू ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है। भाजपा जदयू अलग अलग हो गई है। जेडीयू ने भाजपा से अलग होने का निर्णय ले लिया है। अब राजद के साथ नीतीश कुमार नई सरकार बनाएंगे।
शाम चार बजे महामहिम राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है। कयास इस बात के लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ राजभवन पैदल मार्च करते हुए जाएंगे।
आपको बता दें कि राजद विधायकों की अहम बैठक राबड़ी आवास पर हुई । वही दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने जदयू विधायकों और सांसदो के बीच बैठक कर बड़ा निर्णय लिया है।
राज्यपाल से समय मांगा गया है। वही बिहार भाजपा के कोर कमीटि की बैठक शाम पांच बजे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर होगी। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के इंतजार में है। भाजपा वेट एंड वाच के पॉलिसी में दिखाई दे रही है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट