VARANSHI: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर के साथ भोजपुरी जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी के भदोही के पर्सीपुर की रहने वाली थी। जिन्हे बचपन से एक्टिंग का शौक था। आकांक्षा दुबे ने मुंबई में पढ़ाई की थी। वीरों के वीर में आकांक्षा दुबे ने अच्छा काम किया था। इसके साथ ही काम कसम पैदाकरने वाले की में दर्शकों ने इनको पसंद भी किया था। आकांक्षा दुबे ने गाना आरा कभी हारा नहीं आखरी सॉन्ग में अंतिम बार काम किया। वाराणसी के सोमेंद्र होटल में पंखे से लटकी मिली आकांक्षा दुबे ने क्यों खुदकुशी की इस बात का पता अभी नहीं चला है। लेकिन आपको बता दें कि मिर्जापुर में आकांक्षा का जन्म हुआ था। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा के लाखों फॉलोअर्स हैं। यूपी के भदोही की रहने वाली थी आकांक्षा दुबे। चौरी थाना के पर्सीपुर में है आकांक्षा दुबे का घर। भोजपुरी के साथ साथ हिन्दी में आकांक्षा पॉपुलर हो रही थी।
आकांक्षा दुबे ने अपने कॅरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया, जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की दो फिल्मों में काम किया था। ‘नालायक नही, लायक हूं मैं‘ फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी पहुंची आकांक्षा ने बहुत ही कम समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।
उसने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थी। ऐसी अभिनेत्री का होटल के कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगाने पर कई सवाल उठने लगे हैं। डांस और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की कथित खुदकुशी की बात आसानी से उसके प्रशंसकों के गले के नीचे नही उतर रही है। सबके जेहन में एक ही सवाल की आखिर वह बात क्या थी जिसके कारण उसने मौत को गले लगा लिया ? बिना आग के धुआं नही निकलता। इसलिए कहीं आकांक्षा की मौत का कारण उस पार्टी से तो नही जुड़ा है। फिलहाल पुलिस पता लगा रही है कि आकांक्षा कहां और किसकी पार्टी में गई थी। उस पार्टी में क्या हुआ था। ऐसा क्या हुआ कि उसने लौटने के बाद फांसी पर लटक गई।
मुम्बई की रहनेवाली और फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रही अभिनेत्री का इतनी आसानी से जिंदगी से हार गई यह सवाल बनकर रह गया। रविवार की सुबह से चेतगंज थाना क्षेत्र के नाटीइमली में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की पूर्व रात्रि यानि शनिवार की रात करीब दो बजे वह बाहर कहीं पार्टी से लौटी थी। ऐसा होटल के कर्मचारी और पुलिस बता रही है। आशंका है कि रात की पार्टी में ऐसा जरूर कुछ हुआ कि जिसने उसे खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस के लिए यह जानना जरूरी है कि उस पार्टी में कौन-कौन लोग थे और उनसे आकांक्षा के कैसे सम्बंध थे। वर्ना अपने कॅरियर के लिए सघर्ष कर रही अभिनेत्री अचानक एक झटके में अपनी जिंदगी खत्म कैसे कर सकती है? आकांक्षा की मौत से जुड़े कई पहलू हैं जिस पर जांच हो रही है। पुलिस इन सारे सवालों का जवाब पाने के लिए आकांक्षा के परिजनों व करीबियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि कमरा अंदर से बंद था लेकिन उसकी लाश दुपट्टे के सहारे बेड पर बैठे अवस्था में मिली है। यह जांच का विषय है।
डेस्क की रिपोर्ट