PATNA : बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भारी भीड़, भारी जनसमर्थन और देश की एकता और अखंड़ता का गवाह बन रही है। इस यात्रा के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कांग्रेस की इस यात्रा का समर्थन किया। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा तीसरे दिन सार्वजनिक इंटर कॉलेज, बांका में झंडोत्तोलन के पश्चात यात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा मख़्दूमा पंचायत होते हुए इंगलिश मोड पहुँची। जहा अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रसाद सिंह में एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद यात्रा बी डी एकेडमी खेमीचक अमरपुर दोपहर का विश्राम हुआ। अध्यक्ष एवं प्रभारी ने सामूहिक रूप से स्थानीय लोगों से बातचीत कर यहां की समस्याओं को जानने का प्रयास किया।
वहां से यात्रा आगे बढ़ते हुए डुरावां बाज़ार हसनपुर होते हुए भागलपुर ज़िले में प्रवेश कर गई। जहां बांका ज़िला अध्यक्ष संजीव सिंह ने भागलपुर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष परवेज़ आलम को ध्वज सौंपा। पदयात्री रात्रि विश्राम संत पथिक कॉलेज में करेगी। पूरे यात्रा के दौरान जगह जगह लोगों ने प्रभारी भक्त चरणदास, अध्यक्ष तथा अन्य यात्रियों के उपर पुष्प वर्षा करते रहे। सड़क के दोनों किनारे लोग यात्रियों का घंटों इंतज़ार करते देखे गये। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अमर बस स्टैंड पर आम भीड को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा से लोगों के बीच शांति एवं सद्भाव का संदेश जा रहा और नफ़रत की दीवार टूट रही है।
कहा कि, सड़क के दोनों किनारे अति उत्साहित भीड इस बात का गवाह है कि देश के लोग इस कुशासन का अंत चाहते हैं। यह कोई चुनावी यात्रा नहीं है वर्ण लोगों के बीच प्रेम का संदेश देनें की यात्रा है। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने रोक कर स्वागत किया एवं लोगों ने उनसे संवाद स्थापित किया। यह यात्रा कई दलित एवं मुस्लिम बस्तियों से भी होकर गुजरी जहां के लोगों ने भी बड़े ही उत्साह से यात्रियों का स्वागत किया और भारत जोड़ो के समर्थन में नारा लगाया । यह यात्रा परिवर्तन का बीज बो रही है। यात्रा के दौरान देश की एकता और अखंडता का संदेश लोगों में दिया गया। यात्रा में शामिल होने के लिए दूर- दराज गांवों और इलाकों से आए बड़े- बुजुर्गों ने माननीय अखिलेश सिंह और यात्रियों को आशीर्वाद दिया। कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया। यात्रा में युवाओं और महिलाओं के साथ- साथ बच्चे भी शामिल थे, जिनमें भी भारी उत्साह दिखा।
यात्रा जिन- जिन राहों से गुजरी वहां पहले से ही लोग इसमें शामिल होने के लिए इंतजार करते दिखे। जैसे- जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, लोग इसमें शामिल होते गए। देखते- देखते यात्रियों की संख्या जनसैलाब में तब्दील हो गई। भारी भीड़ के बावजूद यात्रा अनुशासित और संयमित ढंग से आगे बढ़ रही थी, जिसमें काफी जोश दिख रहा था। यात्रा में शामिल कुछ बड़े- बुजुर्गों यह कहते सुने गए कि जब वे बच्चे थे तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ यात्राएं निकाली गई थीं, परंतु देश की आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार के खिलाफ हम सड़क पर उतरने को बाध्य हुए हैं। यात्रा में शामिल लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा और जात- पात के खिलाफ अपनी आवाजें बुलंद की और सरकार से इसे दूर करने की मांग की।
बता दें कि, आज चौथे दिन आठ जनवरी को यात्रा की शुरुआत भागलपुर ज़िले में इसी स्कूल से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री भक्त चरणदास भी इस यात्रा में चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में आम जनता, कांग्रेस के कार्यकर्ता, नेता के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का मन टूट चुका है, लोग महंगाई, बेरोज़गारी से त्रस्त हो चुके हैं। आज वे हमारे इस यात्रा में कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। प्रदेश कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने लोगों से भारी संख्या में इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट