PATNA: राहुल गांधी की पदयात्रा लगातार चल रही है। देश के अलग अलग राज्यों से होकर इस पद यात्रा में काग्रेस के साथ साथ आम लोगों का समर्थन मिल रहा है। बिहार से भी कई कांग्रेसी इस यात्रा में शामिल है। अलग अलग जत्था बनाकर भारत जोड़ो यात्रा को मजबूती दी जा रही है।
इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा आज दिनांक 27 नवंबर को पूर्वाहन 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भारत जोड़ो यात्रा के पदयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर इंदौर के लिए बस को रवाना करेंगे।
इस यात्रा को लेकर कांग्रेस जनों में उत्साह देखा जा रहा है। बिहार के अलग अलग जिलों से इस यात्रा में जाने वाले लोग पटना पहुंच चूके हैं। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बिहार के सैंकड़ो कार्यकर्ता भी हैं।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट