PATNA: अब से थोड़ी देर में सीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होने वाले है। तमाम विपक्षी पार्टियों को 2024 के लिए एकजुट करने वाले हैं। लेकिन सोमवार होने के कारण महागठबंधन की सरकार का पहला जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों से सीएम वन टू वन मुलाकाक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।
जनता दरबार के बाद सीएम नीतीश दिल्ली रवाना होगें लेकिन इस बीच वह राबड़ी आवास पहुंचे जहां लालू प्रसाद से मुलाकात करते हुए आगे की रणनीति कर रहे हैं। आपको बता दें कि कल ही जेडीयू की राज्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समप्त हुई है।
जिसमें सभी नेताओं ने एकजुट होकर विपक्ष को 2024 के लिए एकजुट करने के लिए सीएम नीतीश कुमार को अधिकृत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस बात की घोषणी भी की थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने पूरी जानकारी देते हुए विपक्ष को कैसे एकजुट किया जाए इसका फॉर्मूली पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के साथ तय किया गया है।
आपको बता दें कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार जनता दरबार में जनता के बीच उपस्थित हैं लेकिन लगातार जनता दरबार लगाने के बावजूद जनता की समस्याएं कम नहीं हो रही है। जनता दरबार के बाहर कई लोग मुख्यमंत्री से मिलने की आस में बैठे रहते हैं।
ऐसे में ही एक बुजुर्ग महिला के अंदर बातचीत की। जिनके बेटे को जलाकर हत्या कर दी गई। महिला रो-रो कर हमारे कैमरे के सामने आपबीती बता रहे हैं। उसे फंसाया जा रहा है कहीं ना कहीं पुलिस घूसखोरी कर मेरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। केस दर्ज हो चुका है लेकिन फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पटना से विशाल भारद्बाज की रिपोर्ट