BANKA : बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दें कि बांका के बेलहर मे बीते रात बौसी बाजार के एक सीमेंट व्यापारी को कुछ अपराधियों द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था। अपहरण युवक का नाम आलोक झा बताया जा रहा है। जिसे बेलहर थाना अंतर्गत संग्रामपुर के समीप एक इंडियन पेट्रोल पंप के पास से अपराधियों ने गायब किया था।
वहीं अपरहण की घटना के प्रकाश में आते ही पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देशानुसार बांका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया। जिसके बाद बेलहर थाना में केस दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलहर प्रेम चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। उसके बाद अपहृत सीमेंट व्यापारी आलोक झा की सकुशल बरामदगी एवं कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
साथ ही गठित टीम करने के बाद लगातार छापेमारी अभियान करते हुए अपहृत सीमेंट व्यवसाई आलोक झा की 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया। वहीं मौके पर कांड में संलिप्त चार अपराध कर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कांड में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। वहीं सीमेंट व्यवसाई की मिलने की सूचना पाते ही परिजनों में खुशी का माहौल छा गया।
बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट