नई दिल्ली : अगले महीने यानी अक्टूबर में अगर आप बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम करने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. अक्टूबर महीने की शुरुआत से लेकर अंत तक कई त्योहार आएंगे जिसकी वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर में 21 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि, यह छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं रहेंगी, बल्कि अलग-अलग जगहों में अलग-अलग रहेंगी. आइए जानते हैं कि अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक-
1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा.
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)
6 अक्टूबर- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद
7 अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद
12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद
13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद
16 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
18 अक्टूबर- कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद
22 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
26 अक्टूबर- विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
साप्ताहिक अवकाश
3 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
9 अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)