RANCHI : रांची में मौसम तो सुहाना है लेकिन राजनीति सियासत पूरी तरीके से गर्म है। बता दें कि ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता किया। इस दौरान बंधु तिर्की ने कहा कि ,झारखंड प्रदेश में 32 जनजातीयां निवास करती है। झारखंड में अनुसूचित जन जाती है। कई जातियों को जाती प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है।
इसके साथ ही बंधु तिर्की ने कहा कि, रजिस्टार जनरल की रिपोर्ट में बताया गया है की भुइहर मुंडा का रहन सहन ब्राह्मण और भूमिहार जैसे है। इस वजह से इसे आदिवासी के श्रेणी में नहीं रख सकते है। वहीं भाजपा आदिवासी के बारे में बात करती है.लेकिन इसका चरित्र कैसे है यह सब उजागर हो रहा है.
बंधू का साफतौर पर कहना है कि ,भाजपा के लोग आदिवासी को खत्म करना चाहते है। अगर भाजपा सच में आदिवासी की हितैसी मानती है तो जो लिपिका भूल हुई है। इसे केंद्र सरकार से ठीक कराये। बंधु का मानना है कि , जातिगत जनगणना झारखंड में बेहद जरूरी है। इसके लिए शुरू से वह मांग करते आ रहे है। इतना ही नहीं बंधु तिर्की ने भाजपा को ललकारते हुए कहा कि ,हिम्मत है तो सभी मामलों को केंद्र सरकार से इसका समाधान कराने का काम करें।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट