बलविंदर सफरी भांगड़ा स्टार सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा, तबियत ठीक न होने के कारण 86 दिनों से हॉस्पिटल में थे भर्ती |
मुंबई भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए यह बेहद दुखद खबर आई है, उनके परिवार ने बताया की उनकी 63 साल की उम्र में देहांत हो गया। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है। पंजाब के सिंगर को लोग भांगड़ा स्टार के नाम से भी जानते हैं। और दर्शक पसंद भी करते है | साल 1990 में उन्होंने सफारी बॉयज़ बैंड का गठन किया था।
बलविंदर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना माना नाम थे। बॉलीवुड तक चर्चित में थे उनके निधन की खबर सामने आने से पूरी पंजाब इंडस्ट्री में शोक की लहर शुरू हो गई है। कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
बताया जा रहा है , सिंगर कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अप्रैल में उन्हें दिल में हो रहे दर्द की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जांच के बाद उनकी बाईपास सर्जरी करने की सलाह दी गयी थी । 86 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद हाल ही में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। लेकिन कोमा से बाहर आने के बाद ही कुछ वक़्त के बाद नहीं रहे |
गुरदास मान, नीरु बाजवा और जस्सी गिल जैसे कई सेलेब्स ने उनके निधन का शोक जताया |
अंजली की रिपोर्ट