PATNA : आरबीआई के द्वारा अचानक 2000 के नोट बंद होने पर बिहार की राजनीति गर्म है। इसको लेकर सभी विधायकों का बयान सामने आ रहा है। आपको बता दें कि 2000 के नोट बंद होने को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले भ्रष्टाचारियों को लगता है कि जो माल हमने दे रखा था वह माल कैसे जाएगा। 2000 का नोट जनसाधारण के लिए बहुत ही आवश्यक था। 2018 से ही 2000 का नोट छापना बंद हो गया।
भ्रष्टाचारियों के पास नोटों के बंडल के बंडल है। साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्वनी चोबे ने राजद के ऊपर बड़ा हमला बोला करते हुए बोले कि वंशवाद और परिवारवाद के कई लोग इसमें बुरी तरह से फसे हैं। उन्हें दर्द होना स्वभाविक है।लेकिन आम जनता का दर्द उन्हें नहीं दिखाई देता है। 2000 के नोट बंद को लेकर चौबे बोले कहा आम जनता के लिए बहुत फायदेमंद है। जो ब्लॉकईयर है , उन्हें कसने का पूरा उपाय किया गया है।
कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चौबे का बड़ा हमला कान खोलकर सुन लीजिए 2024 में मोदी के सिवा कोई नहीं है। सीएम मुंगेरीलाल का हसीन सपना देखें बंद करें। इनका दांत ऐसा खट्टा होगा। उनके ही बड़े भाई कहते हैं इनके पेट में बड़ा दांत है। वह दांत भीतर चला जाएगा।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट