MUZAFFARPUR: बिहार के चर्चित आशुतोष शाही और उनके बॉडीगार्ड हत्याकांड के आरोप मंटू शर्मा और गोविंद को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी तमिलनाडु के रामेश्वरम से की गई है। जिसे अब बिहार लाया जा रहा है।
बता दें, घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी को लेकर टीम दिल्ली, बैंगलोर समेत देश अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही थी। एक टीम तमिलनाडु भी भेजी गई थी। दोनों रामेश्वरम में छिपे थे। छापेमारी कर दोनों को रामेश्वरम से गिरफ्तार किया गया। अब उन्हें पटना लाया जा रहा है। जिसके बाद मुजफ्फरपुर लाया जायेगा। जहां, दोनों से पूछताछ की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, मंटू शर्मा के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या रंगदारी के पूर्व से 15 मामला दर्ज है। जबकि, गोविंद के खिलाफ 5 मामला दर्ज है। दोनों आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है।