SULTANGANJ: भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार मुर्मु ने बताया कि व्यापार मंडल का अध्यक्ष पद चुनाव शांतिपूर्ण कराया गया।
साथ ही प्रखंड मुख्यालय शांतिपूर्ण तरह से व्यपार मंडल का मतगणना करा गया। व्यपार मंडल के अध्यक्ष पद पर दो दावेदार थे। जिसमें पहला व्यपार मंडल के अध्यक्ष पद पर अरुण चौधरी एंव दुसरे चन्द्रशेखर साह थे। टोटल कुल मतदाता 423 था।जिसमें कुल 182 मतदान हुये । व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर अरुण चौधरी को कुल 139 मत प्राप्त हुए और चन्द्रशेखर साह को 35 मतदान प्राप्त हुये। 8 वोट रद्द हुये हैं। अरुण कुमार चौधरी को 104 वोट से व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर विजय घोषित किया गया है।
इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार मुर्मु एंव बांका के चुनाव मजिस्ट्रेट दीपक कुमार के द्वारा अरुण कुमार चौधरी को प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने अरुण कुमार चौधरी को फुल माला पहनाकर अरुण चौधरी के जिन्दाबाद का नारे लगाते हुये बधाई दी।
इस दौरान बधाई देनेवाले एनडीए कार्यकर्ता संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, विकास कुमार कर्ण,राजेश चौधरी, बासुदेव रामुका, विकास रामुका, चंदन कुमार,सहित इत्यादि एनडीए कार्यकर्ता एंव प्रखंड के तमाम कर्मचारी व पुलिस बल मौजुद दिखे।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट