PATNA: हर माता पिता की ख्वाहिश होती है कि उसका मासूम बच्चा पटना के टॉप स्कूलों में पढ़े। इसके लिए आवेदन भी दिए जाते है। टेस्ट लिया जाता है। प्रक्रिया के तहत बच्चों की जांच के बाद दाखिला लिया जाता है। जिसमें कुछ बच्चे सलेक्ट होते है तो ज्यादातर बच्चे रिजेक्ट हो जाते हैं। रिजेक्ट बच्चों के पैरैंटस से संपर्क कर पटना का रोहित एडमिशन कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर धन उगाही का काम किया करता था। जिसकी गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है।
राजधानी पटना पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा किया है। दीघा पुलिस ने पटना के पाटलिपुत्र इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पटना के प्रतिष्ठित सेंट माइकल स्कूल में एडमिशन कराने के नाम पर कई लोगों से पैसा लेकर फरार चल रहा था।
युवक का नाम रोहित कुमार है। रोहित को उसके पाटलिपुत्र स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले में दीघा थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय को सूचना मिली की एडमिशन के नाम पर फर्जीवाड़े करने वाला रोहित कुमार अपने पाटलिपुत्र स्थित ग्रीन वाटिका अपार्टमेंट में मौजूद है। दीघा थाने में रोहित के खिलाफ मामला दर्ज था।
पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए रोहित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। रोहित के पास से पुलिस को स्कूल का जाली स्टाम्प, जाली प्रवेश पत्र और जाली पुष्टिकरण पत्र बरामद किया। दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रोहित के खिलाफ दीघा थाने में 11/07/22 को फर्जीवाड़े मामलें में केस दर्ज किया गया था।
मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस को रोहित की तलाश जारी थी। रोहित के शहर से बाहर भाग गया था। आज सुबह मिली जानकारी के आधार पर दीघा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर रोहित को गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि रोहित पटना में किराए के मकान में रहता है और वह वैशाली का मूल निवासी है।
पटना से अन्नू प्रकाश की रिपोर्ट