बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5978 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। गया के एएनएमसीएच (अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कोरोना संक्रमित जहानाबाद की महिला की मौत हो गई। वह 6 जून को संक्रमित होने के बाद भर्ती कराई गई थी। वह गर्भवती थी और 8 जून को एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे को जन्म देने के तीन दिन बाद महिला की मौत हो गई। कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद जब एक जून से अनलॉक किया गया तब से राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। 1 जून से लेकर 11 जून तक 2141 नए केस मिले हैं। यानी प्रतिदिन 195 के लगभग। इस 11 दिन में 11 मरीजों की मौत हुई है। यानी रोज एक मौत।
