PATNA: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लगातार बैठक का आयोजन कर रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य दलित सेना को मजबूत करना है। शोषित दलितों को मजबूती देने के लिए बैठक आगे भी जारी रहेगा। दलित सेना का गठन स्वर्गीय रामविलास पासवान ने किया था। जिन्हे सरकार से भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग लगातार पार्टी कर रही है। इसके साथ हीं बिहार के हाजीपुर जंक्शन का नाम स्व रामविलास पासवान के नाम पर हो।
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने यह भी कहा कि बिहार सरकार का 5 महीने में 3 विकेट डाउन हो चूका है। महागठबंधन में प्रधानमंत्री पद के 2-2 दावेदार हैं, एक नीतीश कुमार और दूसरे राहुल गांधी। जिनके नाम पर तेजस्वी यादव लगाएंगे उम्मीदवार पर अंतिम मुहर।
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने यह भी कहा कि ‘ 2024 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कमार की बिहार की सरकार गिर जाएगी। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनेंगे। लोकसभा की सभी बिहार में
40 सीट एनडीए जीतेगी।
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने यह भी कहा कि दलित समाज का सीएम नीतीश कुमार से विश्वास टूट गया है। सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाते ही समाज बिगड़ गया। बिहार का कानून व्यवस्था पूरी तरह धरासाई हो गया है। सीएम नीतीश कुमार खुद बेसहारा हो गए है।
बिहार सरकार की स्थिति उस जानवर जैसी जो सड़क पर निर्णय न लेने के कारण मर जाता है। भारत सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार होने की कोई संभावना नहीं। फिलहाल महागठबंधन को रैली करने से वोट नही मिलेगा। इसके साथ ही भतीजे चिराग के सवाल पर चाचा पशुपाति कुमार पारस ने साफ कहा कि साथ वापस आने की कोई संभावना नहीं है।मैं रामविलास पासवान का राजनीतिक उत्तराधिकारी हूं। मुझे रामविलास पासवान ने खुद अपनी छोड़ी हुए सीटों पर टिकट दे कर चुनाव लड़वाया और उत्तराधिकारी बनाया।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट