SULTANGANJ: भागलपुर सुलतानगंज में लोजपा (रामविलास )के राष्ट्रीय महासचिव अफरोज आलम एवं लोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विक्रांत कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह, लोजपा खगड़िया जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 पहुंचे।
लोजपा के विधायक प्रत्याशी निवर्तमान सभापति नीलम देवी, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ,लोजपा के प्रकरण संगठन प्रभारी अनीश श्रीवास्तव अति पिछड़ा के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार मंडल वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुबोध साह ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।
इस दौरान लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अफरोज आलम ने गांव की समस्याओं को लेकर गांव के लोगों से रू-ब-रू हुए। इस दौरान गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्या जल्द निदान की जाएगी। इस दौरान लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अफरोज आलम ने मीडिया को बताया कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेश अनुसार पूरे बिहार के प्रत्येक गांव एंव पंचायत का क्षेत्रीय दौरा किया जा रहा है।
गांव की समस्याओं का निदान को लेकर हमारी पार्टी तत्पर है। जिससे उन गरीब परिवारों को सरकारी सहायता मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन के सरकार बनने पर बताया कि यह पार्टी ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। यह पार्टी कुछ ही दिनों में भंग हो जाएगी। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता उसका जवाब देगी। इस दौरान लोजपा के कार्यकर्ता जीवन पासवान, ए . अहमद, ऊमर खान, नयाजुल खान, बुनील पासवान, बिभास ठाकुर , मोहन पासवान, कुमार यादव, कुमोद कुमार यादव, अरविंद यादव,सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट