PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखीसराय में गुरुवार को रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2014 में आपने जिताया, 19 में जिताया अब 2024 में बिहार की सभी लोकसभा सीट बीजेपी के झोले में डालिए। वहीं उन्होंने ने पीएम मोदी के नौ साल के सवाल पर नीतीश कुमार को भी आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि बिहार के पलटू राम नीतीश कुमार ने पूछा कि नौ साल में मोदी ने क्या है। मैं कहता हूं कुछ तो शर्म करो। नीतीश कुमार जरा तो लिहाज रखिए। याद कीजिए किसकी वजह से मुख्यमंत्री बने हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार आज मैं पूरा हिसाब देने आया हूं। बिहार में 1 करोड़ 60 लाख लोगों के घर तक पानी मोदी सरकार ने पहुंचाया। पीएम मोदी सरकार ने 9 साल में महिलाओं को गैस चूल्हा दिया, किसानों के खातों में रुपया दिया, स्वास्थ्य का लाभ दिया। नीतीश जी आपने बिहार को क्या दिया। पाकिस्तान के घर में घुसकर जवाब मोदी सरकार ने दिया। कांग्रेस, जदयू, टीएमसी, आरजेडी ने धारा 370 को गोदी में रखा और मोदी सरकार ने इसे उखाड़ फेंका। ‘राहुल बाबा’ कश्मीर में खून खराबा नहीं हुआ, पत्थरबाजी तक नहीं हुआ।
अमित शाह ने कहा कि राजनीति में कोई भी नेता को पहली बार लान्च किया जाता है, लेकिन हमलोग ऐसी पार्टी से आते हैं, नेता को लान्च नहीं किया जाता। जनता हमें लान्च करती है। पिछले 30 साल से राहुल बाबा को कांग्रेस लान्च करने में लगी है। मैं बता दूं कि 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार फिर पटना में राहुल बाबा को लान्च करने का विफल प्रयास किया गया। बिहार में क्या जंगल राज लाओगे क्या, क्या बिहार में फिर से गुंडाराज और भ्रष्टाचार लाओगे क्या।