By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
THE HD NEWS
  • About us
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
  • Home
  • States
  • Bihar
  • Jharkhand
  • Crime
  • Politics
  • National
  • Sports
  • Business
Font ResizerAa
THE HD NEWSTHE HD NEWS
Search
Follow US
JharkhandNationalPoliticsRanchiTrending

अमित शाह ने किया 2024 चुनावी शंखनाद, कहा- ये सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है

Bj Bikash
Last updated: 7th January 2023 8:21 pm
By Bj Bikash
Share
4 Min Read
SHARE

RANCHI:  अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाईबासा पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 2024 चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। मंच पर बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम रखा गया था। मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, जमशेद सांसद विद्युत वरण महतो, बीडी राम, संजय सेठ, सुनील सिंह, समीर उरांव, सुनील सोरेन, पीएन सिंह, निशिकांत दुबे, सुदर्शन भगत, आदित्य साहू, रांची मेयर आशा लकड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया
जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया है। ये सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। पूरे भारत की गरीबी यहां से मिटाई जा सकती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। जब हमारी सरकार यहां थी तो हमारी सरकार ने यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युतीकरण जैसी योजनाओं पर काम शुरू किया था, लेकिन फिर ऐसी सरकार आई जिसने राज्य को तबाह करके रख दिया। अटल जी ने बिहार से राज्य को अलग करने की मांग को पूरा किया था।

राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर
उन्होंने कहा कि इस राज्य का मुख्यमंत्री तो जनजातियों का है मगर ये उन्ही का विरोधी है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जबरन उनकी जमीन लूटी गई है। राज्य में घुसपैठिओं से रक्षा करने की जिम्मेदारी किनकी है, उनकी है या नहीं, लेकिन अपनी वोट बैंक के लिए यहां की माता- बहनों के साथ जो वो कर रहे हैं। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। इसका परिणाम उन्हें 2024 में देखने को मिल जाएगा। 2024 में कमल खिल जाएगा। राज्य में नौकरी के नाम पर युवाओं और खतियान के नाम पर आदिवासियों के साथ धोखा हुआ है।

आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया
शाह ने कहा कि हमने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया है। द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की राष्ट्रपति है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आदिवासी को ये पद दिया गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने आदिवासियों की जमीन बेचने का काम किया है। सोरेन सरकार घुपैठियों के मध्यम से यहां के आदिवासियों की जमीन हड़पने का काम करवा रही है। इस सरकार ने केवल और केवल भ्रष्टाचार किया है। इस बार झारखंड में परिवर्तन आएगा।

लाल पानी पीने को मजबूर हैं
वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी लोग लाल पानी पीने को मजबूर हैं। झारखंड में विकास कोसो दूर है। वर्तमान सरकार लोगों की नहीं अपनी चिंता करती है। अपने परिवार की चिंता करती है। आज तो राज्य में लुटेरों और बिचौलियों की सरकार है। जो राज्य को लूट रहे हैं। मंच को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी संबोधित किया।

रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट

TAGGED: #bjp bihar, #jmm, #Mangal Pandey, #Nandkishore Yadav, #Narendra Modi, #Sanjay Jaiswal, 1932, BHAJPA, BHARTIYA JANTA PARTY, BJP, bjp pm modi, chiefminister jharkhand, hemant soren, jahrkhand cm, jharkhand, jharkhand 1932, Jharkhand News, jharkhand vidhan sabha, PM MODI, special satra, अमित शाह, पीएम मोदी, बिहार भाजपा, भाजपा, भारतीय जनता पार्टी
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

  • नीतीश ने 8 मंत्रियों के साथ ली शपथ, 9वीं बार बने बिहार के सीएम, देखे मंत्रियों के लिस्ट…
  • ED से 10वां समन मिलते ही देर रात दिल्ली रवाना हुए CM हेमंत सोरेन
  • बिहार में भाजपा के समर्थन में नई सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ…
  • बिहार में बीजेपी समर्थन से 9वीं बार शपथ को तैयार नीतीश कुमार, सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का होगा बड़ा रिकॉर्ड है
  • ब्रेकिंग न्यूज़: CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सौंपा इस्तीफा, नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

Categories

You Might Also Like

Big BreakingHD SpecialPatnaPolitics

नीतीश ने 8 मंत्रियों के साथ ली शपथ, 9वीं बार बने बिहार के सीएम, देखे मंत्रियों के लिस्ट…

By sweetysharma
HD SpecialJharkhand

ED से 10वां समन मिलते ही देर रात दिल्ली रवाना हुए CM हेमंत सोरेन

By sweetysharma
Big BreakingBiharHD ExclusivePatnaPolitics

बिहार में भाजपा के समर्थन में नई सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ…

By sweetysharma
Big BreakingBiharHD ExclusivePatnaPolitics

बिहार में बीजेपी समर्थन से 9वीं बार शपथ को तैयार नीतीश कुमार, सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का होगा बड़ा रिकॉर्ड है

By sweetysharma

About us

The HD News is a Renowned News & Media organization operated from Bihar & Jharkhand. Read latest hindi news, political news, and various articles in entertainment, gadgets, health and technology. Subscribe to our news portal for daily news updates.

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
More Info

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?