Patna: पूरे बिहार से बड़ी खबर राजधानी पटना से है। जहां पटना एस एस पी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि दो करोड़ रूपये से अधिक की चोरी के मामले में 8 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चोरी का 30 लाख का सोना भी बरामद कर लिया गया है।
पटना पुलिस को सही मायने में मिली बड़ी कामयाबी जिसमें दो करोड़ रुपए से अधिक चोरी के मामले में 8 अपराधी गिरफ्तार गिरफ्तार करते हुए हाल ही हुए 5 स्वर्ण कारोबारी अथवा व्पापारी के घर एवं दुकान से दीपावली और छठ के समय कई घरों को बनाया था निशाना बनाया था। पिछले 6 महीने मे 21 चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था।
खास बात यह है कि शातिर चोरों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए AC मैकेनिक, प्लमबर मिस्त्री बनकर चोरी या लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे। पटना एसएसपी ने यह भी कहा कि आगे भी इस गिरोह के तह तक जाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
बरामद समान की विवरणी :-
- 1. सोना- 560.00 ग्राम (अनुमानित मूल्य लगभग 30,00,000/-रूपया)
- 2. चाँदी – 01 किलो 95 ग्राम (अनुमानित लगभग 01,20,000/-रूपया) –
- 3. नगद – 01,41,140 /- रूपया
- 4. कटर
- 5. पिलास
- 6. छैनी
- 7. हथौड़ी पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट