JHARKHAND : ईद के इस खास मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने राज्यवासियों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही हटिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी है। वहीं 9.30 बजे डोरंडा स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के उपरान्त आलोक दूबे ने गले लगकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी।
इस मौके पर उन्होंने सेन्ट्रल मोहर्रम कमिटी के महासचिव अकिल उर रहमान, ट्रैफिक एसपी, हटिया डीएसपी राजा मित्रा, समाजसेवी अकबर खान के साथ मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आलोक दूबे ने कहा पिछले 25 वर्षों से अधिक समय हो गया होगा। जब ईद के मौके पर यहां आना नहीं भूलता हूं।ईद का त्योहार उमंग, उत्साह, हर्षोउल्लास का त्योहार है। ईद इंसानियत,प्रेम, अमन, शांति, सद्भावना एवं भाईचारे का पैगाम देती है।
आपको बता दें कि आलोक कुमार दूबे ने ईद का मतलब बताते हुए कहा कि एक ऐसी खुशी जो बार-बार हमारे जीवन में आती है। ईद हमारे देश ही नहीं दुनिया का एक विशिष्ट धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक त्योहार है।आनंद और उल्लास के इस सबसे मुखर त्योहार का उद्देश्य मानव को मानव से जोड़ना है। धार्मिकता के साथ नैतिकता और इंसानियत की शिक्षा देने का विशिष्ट अवसर है।
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट