PATNA – महागठबंधन की सरकार का कैबिनेट विस्तार के बाद दो मंत्रियों पर आरोप लगे। एक विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर। आपको बता दे कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर घोटाले का आरोप लगा है। इसपर कृषि मंत्री ने साफ़ तौर पर कहा है की कोई घोटाला नही है। उन्होंने कहा की जाके कोर्ट में पता कीजिए । जो ऑब्जरवेशन है न्यायपालिका की वो देखिये। जो आरोप लगा रहे है उन्ही की सरकार थी उन्होंने क्या किया।
इसके साथ ही कृषि मंत्री ने बीजेपी पर हमला बोलै और कहा की ये बीजेपी वाले बड़का झुट्टा पार्टी है। हमलोग को दागी कहते है। मेरा दाग काला हो जाता है और उनका सफेद रहता है। बीजेपी द्वारा सरकार को रामलीला मंडली कहे जाने पर सुधाकर सिंह ने कहा की राम के नाम पर जो वो कर रहे है वही रामलीला मंडली है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट